HomeUTTAR PRADESHहरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा, अग्निवीरों को आयु सीमा मिलेगी छूट

हरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा, अग्निवीरों को आयु सीमा मिलेगी छूट


Haryana Agniveer: हरियाणा सरकार की ओर से अग्निवीरों को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। लंबे समय से विचाराधीन इस प्रस्ताव पर अब सरकार ने फैसला करते हुए भूतपूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा में छूट देने का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया कि अग्निवीरों को ग्रुप-बी और ग्रुप-सी श्रेणी के पदों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।


आयु सीमा में दी गई इतनी छूट


इसके अलावा, अग्निवीरों के पहले बैच को विशेष फायदा देते हुए 5 साल तक की आयु सीमा की छूट का प्रावधान लागू किया गया है। राज्य सरकार का ये कदम भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में अवसर बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इस छूट के लागू होने से भूतपूर्व अग्निवीर सरकारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए ज्यादा सक्षम होंगे और उनकी सेवाओं को मान्यता भी मिलेगी।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read