HomeUTTAR PRADESHहरियाणा विधानसभा में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक हुआ पारित, निजी यूनिवर्सिटी में बढ़ेगी...

हरियाणा विधानसभा में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक हुआ पारित, निजी यूनिवर्सिटी में बढ़ेगी निगरानी


Haryana Private Universities Amendment Bill: दिल्ली लाल किला बम ब्लास्ट केस में जांच के दौरान हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी का भी सामने आया था। इसी को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विधानसभा में निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 पेश किया। इस संशोधित विधेयक के साथ राज्य के उन 26 निजी विश्वविद्यालयों की लिस्ट को भी संलग्न है, जिनमें प्रशासक नियुक्त किए जाने का प्रावधान है।


इनमें फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी भी शामिल है, जहां आतंक से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ। अल फलाह यूनिवर्सिटी में देश विरोधी गतिविधियों और वित्तीय अनियमितताओं के प्रकाश में आने के बाद ये सख्ती बरती जा रही है।


कांग्रेस विधायक ने जताई आपत्ति


वहीं, इस संशोधन विधेयक पर कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार इसके माध्यम से निजी विश्वविद्यालयों को अपने कंट्रोल में लेने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि विधेयक में ऐसा प्रावधान किया जाना चाहिए, जिससे उच्च शिक्षण संस्थानों के हित सुरक्षित रहें।


इसके साथ ही कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि सरकार को इसमें ये भी बताना चाहिए कि यूनिवर्सिटी पर जो प्रशासक बैठाया जाएगा, उसकी क्वालिफिकेशन क्या होगी? इस विधेयक में जिन यूनिवर्सिटीज के नामों को दिया गया है उनमें कुछ ऐसे भी हैं जो सिर्फ डिग्रियां बांटते हैं। ऐसी यूनिवर्सिटीज पर भी सरकार को रोक लगाना चाहिए।


सदन में विधेयक हुआ पारित


चर्चा के बाद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इस विधेयक पर अच्छे सुझाव आए हैं, लेकिन ये जो एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त होगा वो किसी विशेष परिस्थिति में ही किया जाएगा, जो सही चल रहा है, उसको खराब करने की सरकार का कोई उद्देश्य नहीं है, इसलिए इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया जाए। इसके बाद सदन में ये विधेयक पारित किया गया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read