spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में कानून व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया, हर किसी में भय...

हरियाणा में कानून व्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया, हर किसी में भय का माहौल: सुनैना चौटाला

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: इंडियन नेशनल लोक दल की नेता सुनैना चौटाला आज यमुनानगर पहुंची। उन्होंने यहां महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया।बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा में लगातार महिलाएं इनेलो से जुड़ रही हैं। वह अब तक 21जिलों में महिलाओं की मीटिंग कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का भट्ठा बैठ चुका है। रोज हत्याएं, अपहरण हो रहे हैं। गुड़गांव में शराब ठेकों की बोली लगती है तो गोलियां चलती हैं। यमुनानगर सोनीपत, सिरसा में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है, लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


सुनैना चौटाला ने कहा कि महंगाई भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बीजेपी वोट नहीं मांगती, बल्कि जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेरोजगार जब दूसरों देश में जाते हैं तो उन्हें वहां से निकाल दिया जाता है, यह बेरोजगारों से खिलवाड़ है। सुनैना चौटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जन नेता थे। उनकी फोटो बीजेपी वाले भी लगा सकते हैं, लेकिन उनकी मंशा क्या है। उन्होंने जेजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी दादा गौतम को दादी कहती थी। कभी मनोहर लाल की फोटो लगती थी। अब वह ओमप्रकाश चौटाला की फोटो क्यों लगाना चाहती है, यह मंशा जानने की जरूरत है और इसी पर अभय चौटाला ने सवाल उठाए थे।


भाजपा ने जो भी वादे किए थे पूरे नहीं कियासनैना चौटाला


वहीं परिवार एक होने के सवाल के जवाब में सुनैना चौटाला ने कहा कि जो सामाजिक तौर पर परिवार अलग होते हैं उनके मिलने की संभावनाएं रहती हैं। लेकिन जो परिवार राजनीतिक तौर पर अलग होते हैं, अपने परिवार को छोड़ जाते हैं, दादा को छोड़ जाते हैं वह कभी एक नहीं हो सकते। उन्होंने इसके लिए कौरवों और पांडवों के युद्ध का जिक्र किया। सुनैना चौटाला ने हरियाणा में भाजपा द्वारा ₹2100महिलाओं को देने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए थे पूरे नहीं किया। इनेलो जो भी वादा करती है पूरा करती है। इनेलो की सरकार आने के बाद हर महिला को ₹1100दिए जाएंगे।


‘यहां शिक्षा का जनाजा निकल चुका है’


हरियाणा में शिक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का जनाजा निकल चुका है। एच ए यूं की डिग्रियों पर ही सवालिया निशान लगने लगे हैं कि वह असली भी है या नहीं। हमारे शिक्षा मंत्री स्वयम कहते हैं उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है।उन्होंने कहा कि किसानों को अभी तक कई तरह के मुआवजा नहीं मिले। फतेह बाद में मुआवजा था वह अधिकारी डकार गए। इस मुद्दे को इनेलो विधानसभा में उठाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular