HomeUTTAR PRADESHहरियाणा के मौसम में हुआ बदलाव, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम...

हरियाणा के मौसम में हुआ बदलाव, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; तापमान में दर्ज हुई गिरावट


Aaj Ka Mausam: हरियाणा के कई जिलों में बारिश ने ठंडक ला दी है। शुक्रवार अल सुबह बारिश शुरू हुई तो साथ ही बिजली भी गुल हो गई। मौसम में पिछले कुछ दिनों से लुकाछिपी का खेल चल रहा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली थी। हरियाणा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। सुबह के समय काले बादलों ने पूरी दिल्ली को घेर लिया है।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, 23जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम होते होते कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। यानी इन जिलों में विजिबिलिटी कम रह सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।


गणतंत्र दिवस पर क्या बारिश बनेगी विलेन


26जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या उस दिन बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26जनवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ लेकिन ठंडा रहने के आसार हैं।पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान गिरा सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक मौसम में हलचल रहने की संभावना जताई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read