HomeUTTAR PRADESHहरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 लोगों की...

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 15 घायल; बचाव कार्य जारी


Mansa Devi Temple Stampede: उत्तराखंड में 27 जुलाई को हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में एक दुखद हादसा हुआ है। जिसमें भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंदिर के पैदल मार्ग पर हुआ, जहां बिजली का तार टूटने से करंट फैल गई, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई।


कहां-कैसे हुई हादसा?


दरअसल, आज रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते पर अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई और इसी दौरान बिजली के तार टूटने से करंट फैलने की खबर ने स्थिति को और भयावह बना दिया। इस अफरा-तफरी में कई लोग कुचल गए, जिससे 6 लोगों की जान चली गई।


इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किए। घायलों को नजदीकी जीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे स्वयं घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। 


CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख


इस हादसे के बाद राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read