HomeUTTAR PRADESH‘हम नई सोच वाले हैं… नया बिहार बनाना है’ नीतीश कुमार पर...

‘हम नई सोच वाले हैं… नया बिहार बनाना है’ नीतीश कुमार पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव


Bihar Election 2025: बिहार के पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि”आने वाले समय में बिहार का चुनाव होने जा रहा है। 20 साल से जो मौजूदा सरकार है, लोग उससे परेशान हैं, लोग बदलाव चाहते हैं। हम जनता के बीच में जाते हैं, वो मौजूदा सरकार से बेहद परेशान हैं और उससे छुटकारा चाहते हैं। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नई सोच वाले हैं। नया बिहार बनाना है और तेजी से बिहार को आगे ले जाना है। हम सकारात्मक राजनीति करना चाहते हैं, मुद्दों की राजनीति करना चाहते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार बिहार की जनता बिहार की इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। हमारे पास विजन, रोडमैप है। लोग RJD के साथ जुड़ना चाहते हैं। 16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर उन्होंने कहा, “भाजपा वालों की कोई मंशा नहीं है, इसी डर से उन्होंने अब तक जनगणना नहीं कराई है। विपक्ष के दबाव में ऐसा हो रहा है। काम करना है तो करें, लोगों को भ्रमित न करें।  


20 साल की कुशासन से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगे- तेजस्वी यादव


पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, “जो भी पार्टी के लिए, पार्टी की विचारधारा के लिए, खास तौर पर नया बिहार बनाने के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहते हैं वे इसके जरिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। सकारात्मक सोच के साथ नया बिहार बनाना है, 20 साल की कुशासन से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read