spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हमें मिलकर देश का विकास करना है’ हरियाणा राज्य पर्यावरण योजना की...

‘हमें मिलकर देश का विकास करना है’ हरियाणा राज्य पर्यावरण योजना की सीएम ने की शुरूआत

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने हरियाणा राज्य पर्यावरण योजना की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण होना बहुत जरूरी है। हमारे जीवनशैली संसाधनों पर दबाव है। लगातार पेड़ों का कटाव हो रहा है। भविष्य के लिए संसाधनों को बचाए। हमने प्रकृति के साथ भेदभाव किया है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमें मिलकर देश का विकास करना है। हर रोज कई टन ठोस कचरा पैदा होता है। स्वच्छ यमुना के लिए योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रीटिड पानी यमुना में पहुंचाने का प्रयास है। पहले समस्या थी समाधान नहीं था। पहले लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ। पीएम के नेतृत्व में स्वच्छ भारत बना रहा है। लगातार तेज गति से काम हो रहा है। प्रदूषण को नियंत्रित करना जरूरी है उन्होंने कहा कि लगातार इंडस्ट्री बढ़ रही है। विकास के साइड इफेक्ट पर भी ध्यान दे रहे है।


प्रदेश को स्वच्छ और खुशहाल बनाना हैसीएम नायब सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ और खुशहाल बनाना है। बायो-मेडिकल कचरे का 100फीसदी निपटान हो रहा है। स्वच्छ भारत का बेहतर विकास होगा। ई-वेस्ट- कलेक्शन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य है।  हर जिले में ई-वेस्ट-कलेक्शन सेंटर बनाएंगे। वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है। प्राकृतिक खेती पर जोर दें। हमारा स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है। हमें पौधारोपण की जरूरत है। वातावरण का संतुलन बनाना जिम्मेदारी है।  संतुलन बिगड़ने से आ रही आपदाएं है।


सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की तारीफ की


सीएम नायब सैनी ने कहा कि क्लिन एयर-प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। ई-वी पार्क बनाने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की। 105इलेक्ट्रिक बसें और जोड़ने का लक्ष्य है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हमने प्रणाली प्रबंधन के लिए योजना बनाई है। किसानों को सब्सिडी दी जा रही हैं। सरकार प्रोत्साहन राशि देती है सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की तारीफ की।  


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular