HomeUTTAR PRADESH‘हमें मजदूर, व्यवसायी, किसान, सभी का योगदान चाहिए’ भारत की GDP दूसरी...

‘हमें मजदूर, व्यवसायी, किसान, सभी का योगदान चाहिए’ भारत की GDP दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ने पर बोले मनोहर लाल


Haryana News: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने GDPको लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत की GDP दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ने पर कहा, “आत्मनिर्भर भारत अभियान तेजी से पूरे देश में चल रहा है। दूसरी तिमाही में 8.2% की दर से GDP की वृद्धि हुई है, यह उल्लेखनीय वृद्धि है, इस प्रकार की वृद्धि किसी और देश में देखने को नहीं मिलती है। इसी तरह हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसमें हमें मजदूर, व्यवसायी, किसान, सभी का योगदान चाहिए।


Haryana News:हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने GDPको लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत की GDP दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ने पर कहा, “आत्मनिर्भर भारत अभियान तेजी से पूरे देश में चल रहा है। दूसरी तिमाही में 8.2% की दर से GDP की वृद्धि हुई है, यह उल्लेखनीय वृद्धि है, इस प्रकार की वृद्धि किसी और देश में देखने को नहीं मिलती है। इसी तरह हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसमें हमें मजदूर, व्यवसायी, किसान, सभी का योगदान चाहिए।


उन्होंने कहा गीता में कोई भेद नहीं है गीता सबके लिए है और सबका चिंतन जब गीता के साथ जुड़ रहा है और सद्भावना का वातावरण दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा कोई भेद नहीं जाति का वर्णन नहीं गीता सबके लिए है। आज बच्चों में अच्छे संस्कारों की सकता है और गीता महोत्सव के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार जा सके और गीता के बारे में उन्हें पता लग सके इसलिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी को गीता के सार के साथ जोड़ा जा सके । विदेश में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है जहां-जहां हमारा जाना हो रहा है वहां के यूथ- नागरिकों में भी गीता को लेकर काफी प्यार देखने को मिल रहा है और जो गीता का उपदेश है वह सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अब पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कई देशों में गीता महोत्सव मनाए गए है विदेशी धरती पर भी गीता के प्रति आदर दिखाई दे रहा है और गीता केवल भारत के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए है।


विकसित भारत को लेकर भी हम कार्य कर रहे हैं- मनोहर लाल


आज करनाल में जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। उनके साथ स्वामी ज्ञानानंद महाराज मौजूद रहे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में शिरकत से पहले प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। जिसके माध्यम से स्वदेशी अपनाओं का एक संदेश दिया गया है। आज गीता जयंती के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत को लेकर भी हम कार्य कर रहे हैं और इसमें जनता का भी सहयोग काफी जरूरी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read