Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन है’ ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला...

‘हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन है’ ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का पहला बयान

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीपाकिस्तान में सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद राहुल गांधी ने एक बैठक की। इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, “हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन है। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पूरा समर्थन। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम भारतीय सेना पर गर्व करते हैं जिन्होंनेऑपरेशनके तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं। आतंकवादी हमले के पहले दिन से ही कांग्रेस ने सेना और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमापार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था।


हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है- राहुल गांधी


कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है. जय हिंद!। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान और PoK से निकलने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular