spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसोने और चांदी की कीमतों में फिर आया जबरदस्त उछाल, इतने बढ़...

सोने और चांदी की कीमतों में फिर आया जबरदस्त उछाल, इतने बढ़ गए दाम

fok-media-samman-samaroh


Gold-Silver Price:  सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। बीते एक साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। बीते साल सोने ने 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकी चांदी ने 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अब नए साल में सोने व चांदी के रेट आए दिन ऊपर की और बढ़ रहे हैं। आज बुधवार को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल है। बाजार खुलते ही चांदी लगभग एक झटके में 12,000 रुपये महंगी हुई है। उधर सोना भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों धातुओं के रेट शुरुआती कारोबार में भारी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव  0.50 फीसदी या 705 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।


 


कीमतों में तूफानी तेजी 


 


आज चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह चांदी का भाव 4.49 फीसदी या 12,365 रुपये की बढ़त के साथ 2,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।सोने-चांदी में आई इस तेजी की वजह यूएस फेड रेट कट को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदें हैं। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े राहत भरे रहे हैं। इससे इस साल अमेरिकी ब्याज दरों में कटोती की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।


 


 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी 


 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.80 फीसदी या 36.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,636 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.94 फीसदी या 43.34 डॉलर की बढ़त के साथ 4,629.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट हाई स्पीड से बढ़ रहे हैं। कॉमेक्स पर चांदी  5.20 फीसदी या 4.49 डॉलर की बढ़त के साथ 90.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 5.08 फीसदी या 4.42 डॉलर की बढ़त के साथ 91.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular