HomeUTTAR PRADESHसोनभद्र में बड़ा हादसा...खदान के दौरान दरका पहाड़, दर्जनों मजदूर के दबे...

सोनभद्र में बड़ा हादसा…खदान के दौरान दरका पहाड़, दर्जनों मजदूर के दबे होने की आशंका


Sonbhadra Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के बिल्ली इलाके में पत्थर खनन के दौरान भीषण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पहाड़ धंसने से कई मजदूर और एक कंप्रेसर ऑपरेटर के मलबे में दबे होने की संभावना है। पत्थर खदान का भारी मलबा गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। कहा ये जा रहा है कि स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


सोनभद्र के जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बताया कि पिछड़ा माइन्स क्षेत्र में दीवार जैसी संरचना गिरने की सूचना मिली है, जिस वजह से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस कप्तान भी मौके पर मौजूद हैं और सभी एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से रवाना हो चुकी है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


इसके साथ ही जब उनसे सवाल किया गया कि क्या यह खदान क्षेत्र पहले से बंद था, तो इस पर डीएम ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, घटना कैसे हुई, इसकी पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ये पता लगाने में जुटा है कि खनन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।


एक श्रमिक का मिला शव


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक श्रमिक का शव मिला है। खनन साइट पर 9 कंप्रेशन मशीनों की मदद से मजदूर पत्थर में होल कर रहे थे। उसी दौरान ऊपर की ओर से अचानक बड़ी चट्टान दरक कर धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दर्जनों मजदूरों के दबे होने की संभावना है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read