HomeUTTAR PRADESHसुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने हरियाणा के नए DGP, ओपी सिंह...

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा बने हरियाणा के नए DGP, ओपी सिंह को मिला अतिरिक्त कार्यभार


Puran Kumar Suicide: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया। इसके बाद उनकी जगह पर एडीजीपी रैंक के सीनियर आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पदभार दिया गया है। ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। वह हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन और एफएसएल मधुबन के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे। अब उन्हें एक्सट्रा प्रभार दिया है।


डीजीपी सहित कई अधिकारियों पर लगे आरोप


पुलिस ने इस मामले में डीजीपी सहित उन सभी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे हुए थे। बता दें कि वाई. पूरन कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और रोहतक के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर तैनात थे। उन्होंने 7 अक्टूबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। साथ ही उन्होंने 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने 13 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कई आरोप लगाए। इसमें उत्पीड़न और करियर को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप शामिल थे। इनमें सबसे ज्यादा डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी पर आरोप लगे थे।


परिवार जता रही आपत्ति


पूरन कुमार के परिवार की आपत्ति की वजह से मौत के सात दिन बाद भी आईपीएस वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अभी भी उनका शव अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहा है। उनकी आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार का कहना है कि वाई पूरन कुमार ने खुदकुशी नहीं की बल्कि यह साजिशन की गई हत्या है। उनका कहना है कि जब तक डीजीपी रहे शत्रुजीत सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं होंगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read