spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा महिला आयोग ने...

सीएम सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा महिला आयोग ने नियुक्त किया अपना ब्रांड एंबेसडर

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा ने मुलाकात की।  इस दौरान  हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड-A ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर पर भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा का स्वागत किया। 


हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने शेफाली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि शेफाली ने ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। शेफाली पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।  शेफाली वर्मा ने परिवार सहित हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में खेलों का रोल मॉडल हरियाणा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।


शेफाली वर्मा हमारे राज्य की सुपरस्टार है- रेणु भाटिया  


हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शैफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा हुई।इस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा, “शेफाली वर्मा हमारे राज्य की सुपरस्टार है। हम चाहते हैं कि वे साल 2026 की महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनें। हमारा जो युवाओं के लिए संदेश है उसमें जागरूकता आए…युवा नशे की ओर जाकर अपना भविष्य खराब कर रहा है। इसके लिए युवाओं को जागरूक करना हमारा मिशन है।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular