HomeUTTAR PRADESHसीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान, हिसार को दिल्ली एयरपोर्ट के ऑप्शन...

सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान, हिसार को दिल्ली एयरपोर्ट के ऑप्शन के तौर पर बनाएंगे एडवांस


Haryana News: हरियाणा के हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर के लिए उड़ान सेवा को सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। शाम 5 बजकर 35 मिनट पर एलायंस एयर के42 सीटर हवाई जहाज ने जयपुर के लिए हिसार एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। एलायंस एयर का 42 सीटर हवाई जहाज जयपुर से उड़ान भरकर पहली बार हिसार एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उतरा तो उसका वाटर सेल्यूट दिया गया। वहीं, अब चौथे चरण में अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। बता दें कि पहले विमान में 28 यात्री को रवाना किया गया।


सीएम ने कही ये बात


इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट पर डोपलर वीआईआर प्रणाली शुरु की है। अब 5000 मीटर की बजाए 250 मीटर दृश्यता रहेगी। यहां अब कम दृश्यता और रात के समय भी हवाई जहाज भी लैंडिंग की जा सकेगी। हिसार को दिल्ली एयरपोर्ट के  ऑप्शन के तौर पर विकसित किया जाएगा।


आधुनिक सुविधाओं से लैस है ये एयरपोर्ट


इसके बाद हिसार को अब चंडीगढ़ से भी जोड़ा जाएगा। हिसार हवाई अड्डा को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मदद से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। साल 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद से ही हमने एयरपोर्ट पर काम शुरु कर दिया था। हरियाणा को हवाई मार्ग से देश के अन्य हिस्सों से जोड़ना शुरू कर दिया है। पीएम ने दूसरे टर्मिनल का शिलान्यास भी पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। हिसार को आधुनिक लॉजिस्टिक हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read