HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली-सोनीपत बस रूट को दिखाई हरी झंडी, कहा-...

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली-सोनीपत बस रूट को दिखाई हरी झंडी, कहा- सरकार शीघ्र ही एनसीआर के शहरों तक शुरू करेगी बस सेवा


Delhi News: सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक और अंतरराज्यीय बस रूट, कश्मीरी गेट बस अड्डे से सोनीपत बस स्टैंड तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की। ये नई बसें एसी सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही दिल्ली से जुड़े एनसीआर के शहरों तक चलने वाली डीटीसी की बसों को दोबारा शुरू करेगी।


कश्मीरी गेट स्थित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस अड्डे पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी सोनीपत के लिए तीन अंतर्राज्यीय इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े के दौरान दिल्ली-बड़ौत के बीच पहली अंतर्राज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार फिर से दिल्ली-एनसीआर से जुड़े शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करेगी, जो सालों पहले बंद कर दी गई थी। इसका एक लाभ यह होगा कि लोगों को सहजता से सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध होगी, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और प्रदूषण कम करने में सहायता करेगा।


जो राजधानी को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ा रहा है- सीएम


मुख्यमंत्री ने बताया कि ये सभी नई बसें एसी सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस सिस्टम जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। ये बसें न केवल यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होंगी, बल्कि दिल्ली-सोनीपत मार्ग पर नियमित रूप से संचालित की जाएंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल गतिशीलता को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा। दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच अंतर-संपर्क को मजबूत करना हमारी सरकार का एक प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के कारण ही दिल्ली सरकार लगातार परिवहन क्षेत्र में सुधार लाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लॉन्च के साथ डीटीसी सेवा एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी संचालित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार परिवहन संगठन के रूप में उभर रही है, जो राजधानी को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।


इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये बस सेवा कई वर्षों से बंद थीं, जिससे दिल्ली और एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी। इस पहल के साथ हम स्वच्छ और आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से उसी कड़ी को पुनर्जीवित कर रहे हैं। यह कदम न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि प्रदूषण को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित तथा अधिक आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करने में भी मदद करेगा। ये बसें शून्य-उत्सर्जन वाली है। आगे चलकर हम सार्वजनिक परिवहन को और अधिक हरित और कुशल बनाने के लिए दिल्ली के आस-पास के और शहरों तक ऐसी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।


बस का रूट


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्रतिदिन कुल छह ट्रिप प्रतिदिन अर्थात प्रत्येक दिशा में तीन ट्रिप निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली से सोनीपत के लिए बसें सुबह 04:45 बजे, 05:15 बजे, 05:45 बजे और शाम 16:45 बजे, 17:15 बजे तथा 17:45 बजे चलेंगी। वहीं, सोनीपत से दिल्ली के लिए बस सेवा सुबह 07:10 बजे, 07:25 बजे, 08:10 बजे और शाम 19:30 बजे, 20:00 बजे तथा 20:30 बजे संचालित होंगी। इन बसों का रूट दिल्ली और हरियाणा के कई प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा, जिनमें जीटीबी नगर, आजादपुर टर्मिनल, जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन, मुकरबा चौक, अलीपुर, दिल्ली सिंघु बॉर्डर, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र, टीडीआई सिटी, नांगल मोड़, राई, बहालगढ़ और फाजिलपुर शामिल हैं। यह मार्ग आखिर में सोनीपत बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read