HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता ने इहबास का किया औचक निरीक्षण, कहा- इहबास के...

सीएम रेखा गुप्ता ने इहबास का किया औचक निरीक्षण, कहा- इहबास के लिए नई इमारत का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, बनेगा विशाल ओपीडी


DELHI NEWS: राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यमुनापार स्थित दिलशाद गार्डन क्षेत्र में बने इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने वहां के हालात पर नाराजगी व चिंता जताई और घोषणा की कि अस्पताल के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा इस वित्तीय वर्ष में अस्पताल की सारी चिकित्सीय और प्रशासकीय कमियों को पूरा कर दिया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों व उनके परिजनों से उनकी समस्याएं सुनीं।


सुबह अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस बात से हैरान और दुखी थी कि वर्ष 2012 से अब तक अस्पताल में एक भी एमआरआई मशीन नहीं है। वहां एक भी सीटी स्कैन मशीन नहीं थी और एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की भी सीमित सुविधाएं थी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इहबास को दिल्ली बल्कि पूरे भारत और उत्तरी एशिया का प्रमुख न्यूरो और मानसिक स्वास्थ्य उपचार केंद्र माना जाता है और यहां रोजाना ओपीडी में ढाई से तीन हज़ार मरीज इलाज के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि अस्पताल में केवल दस वेंटिलेटर बेड ही मौजूद हैं, जबकि जरूरत कहीं अधिक है। इतने सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अपने दायित्वों का निर्वाह गंभीरता से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बिना एमआरआई जैसी आवश्यक मशीनों के डॉक्टर काम कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में भी मरीजों को देखना और उनकी समस्याओं का समाधान करना वास्तव में बड़ा कार्य है। इसमें मेडिकल टीम की कोई कमी नहीं, बल्कि अब तक सरकारों का समर्थन इस अस्पताल को नहीं मिला। इतने नामी अस्पताल में मात्र 317 बेड हैं।


अस्पताल की नई इमारत का निर्णय शीघ्र शुरू कर दिया जाए– सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की इस अस्पताल की नई इमारत का निर्णय शीघ्र शुरू कर दिया जाए। इहबास अस्पताल के पास 111 एकड़ जमीन है, जबकि उसकी 20 प्रतिशत जमीन ही अस्पताल के लिए उपयोग में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री अनुसार यहां अस्पताल की विशाल इमारत के अलावा सुविधाओं से भरपूर ओपीडी के अलावा अन्य प्रकार की फैकल्टी भी बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही अस्पताल की सारी चिकित्सीय और प्रशासकीय कमियों को पूरा कर दिया जाएगा। इनमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सभी आवश्यक मशीनें व अन्य उपकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read