HomeUTTAR PRADESHसीएम योगी ने कल्याणा सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- अपनी...

सीएम योगी ने कल्याणा सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- अपनी सत्ता तक कुर्बान करने में ज़रा भी संकोच नहीं किया


UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल को याद किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भाजपा मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। जब उन्होंने 1991 में उत्तर प्रदेश की कमान संभाली, तो यहां अराजकता और गुंडागर्दी थी,सरकारी योजनाओं का फायदा किसानों, गरीबों और युवाओं तक नहीं पहुंच रहा था।


सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ अराजकता और कुशासन था, और दूसरी तरफ हिंदू समाज 500 साल की गुलामी से आज़ाद होने के लिए तरस रहा था। उसी समय उन्होंने उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली। जब वे काम कर रहे थे, तो उन्हें अस्थिर करने की साज़िशें रची गईं। जब राम जन्मभूमि आंदोलन अपने चरम पर पहुंचा, तो राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उन्होंने अपने अराध्य भगवान राम के लिए अपनी सत्ता तक कुर्बान करने में ज़रा भी संकोच नहीं किया।


विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा– योगी


इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जब राम जन्मभूमि आंदोलन अपने उच्चतम शिखर की ओर बढ़ रहा था, तब कल्याण सिंह ने भगवान राम के भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था। गुलामी की निशानी वाला ढांचा गिराए जाने पर उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी ली। उनका कार्यकाल विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read