spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम भजनलाल ने पीएम किसान सम्मान योजना को सराहा, बोले- विकास की...

सीएम भजनलाल ने पीएम किसान सम्मान योजना को सराहा, बोले- विकास की नई कहानी लिखी जा रही है

fok-media-samman-samaroh


CM Bhajanlal Sharma:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषक कल्याण और ग्रामीण विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने किसान भाइयों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की सौगात दी है। इसी कड़ी में राजस्थान के 76लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।


10 हजार से अधिक नए एफपीओ बनाए गए


सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर लघु एवं सीमांत किसानों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने लाखों-करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी देकर किसानों को राहत दी है। 10 हजार से अधिक नए एफपीओ बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऑनलाइन व्यापार की व्यवस्था ई-नाम शुरू की है। लागत पर कम से कम 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सरल बनाकर इसका विस्तार किया गया है।


राज्य सरकार ने किए किसान कल्याण के लिए विभिन्न कार्य


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया है और इसे 12 हजार रुपये तक बढ़ाने का संकल्प है। राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों को अब तक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार 800 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वर्ष 2025-26 में 35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण का वितरण एवं भूमि विकास और सहकारी बैंकों के माध्यम से इस वर्ष 400 करोड़ रुपये का दीर्घकालीन ऋण 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने करीब 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की है। इसी क्रम में पिछले वर्ष 125 रुपये और इस वर्ष 150 रुपये बोनस देकर गेहूं की खरीद पर करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की बोनस राशि का भुगतान किया है।


22 जिलों में किसानों को दिन में मिल रही बिजली


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम कुसुम योजना में 1500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन से किसानों को संबल मिला है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। इसके फलस्वरूप 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना के तहत 12 हजार करोड़ के कार्यादेश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान ने हरियाणा के साथ यमुना जल समझौता कर बरसों के इंतजार को खत्म किया है।


प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान का बीड़ा उठाया


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास को सर्वांगीण, सर्वव्यापी और सर्व-समावेशी बनाते हुए जनजातीय समाज के उत्थान का बीड़ा उठाया है। इस समुदाय के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकासहेतु धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। जिससे देश की पांच करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मदिवस ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर कमजोर जनजातीय समूहों के समग्र विकास हेतु प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) की शुरुआत की। जिसमें प्रदेश के जनजाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। 


टीएसपी फंड को बढ़ाकर किया गया 1 हजार 500 करोड़ रुपये


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में 7 नए आश्रम छात्रावास, 3 नए आवासीय विद्यालय और 250 नए मां-बाड़ी केंद्र स्वीकृत किए हैं। मां-बाड़ी केंद्रों में कार्यरत रसोइयों और शिक्षकों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। 530 वनधन केंद्रों के जरिए जनजातीय परिवारों की वन उपजों को बाजार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। टीएसपी फंड को 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 हजार 500 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं डूंगरपुर में डूंगर बरंडा, बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा और उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय जैसे स्मारक हमारे गौरवशाली इतिहास को जीवंत करेंगे। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular