HomeUTTAR PRADESHसीएम नायब सैनी ने महिलाओं को दिया बड़ा उपहार, इस दिन से...

सीएम नायब सैनी ने महिलाओं को दिया बड़ा उपहार, इस दिन से लागू होगी लाडो लक्ष्मी योजना


चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “आज जो कैबिनेट बैठक हुई है और एक एजेंडा को लेकर हुई है ये बहुत महत्वपूर्ण हैं कि हमारी सरकार महिलाओं के प्रति बड़ी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हमने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से यानी 25 सितंबर से इस योजना का शुभांरम होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।


सीएम सैनी ने कहा कि 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होंने चाहिए। इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।


सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब में बाढ़ आई यह दुखदाई है बाढ़ से नुकसन हुआ है मैने पंजाब के सीएम मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र खत्म होने के अगले ही दिन मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन केवल एक एजेंडा के लिए किया गया। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read