Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी की रैली स्थल का किया निरीक्षण,...

सीएम नायब सैनी ने पीएम मोदी की रैली स्थल का किया निरीक्षण, कहा- हिसार में एकीकृत विमान हब बनाया जा रहा है

fok-media-samman-samaroh


YamunanagarNews: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज यमुनानगर पहुंचे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली और प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14अप्रैल को यमुनानगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे यमुनानगर के थर्मल पावर प्लांट की 800मेगावाट क्षमता वाली नई इकाई का शिलान्यास भी करेंगे।


14अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में 800मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे। पॉवर प्लांट 7272करोड़ रुपयों की लागत से तैयार होगा। इसके अलावा पीएम मोदी महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं की भी शुरुआत करेंगे।


हरियाणा के घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382मेगावाट तक बढ़ जाएगीसीएम


मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनानगर की यह परियोजना दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट में 300-300मेगावाट की दो इकाई के मौजूदा संयंत्र का विस्तार है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 52महीने का समय निर्धारित किया गया है, जबकि वाणिज्यिक संचालन 48महीनों के अंदर शुरू हो जाएगा। इस इकाई से हरियाणा के घरेलू ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3382मेगावाट तक बढ़ जाएगी।


वहीं, हिसार में एकीकृत विमान हब बनाया जा रहा है। इसमें 4200एकड़ में हवाई अड्डा और 3हजार एकड़ में समेकित विनिर्माण क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। हवाई अड्डे के विकास योजना 3चरणों में पूरी की जाएगी, पहले चरण का काम पूरा हो चुका है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular