Sirsa News: हरियाणा के सिरसा में भारतीय सेना के हालिया पराक्रम और आतंक समर्थक पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा आज कांग्रेस भवन से शुरू होकर भगवान श्री परशुराम चौक पर संपन्न हुई। कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला और ऐलनाबाद से कांग्रेसी विधायक भरत सिंह बेनीवाल सहित कई कांग्रेसी नेता इस यात्रा में मौजूद रहे।इस मोके पर सभी ने भारत माँ की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।
मीडिया से बातचीत में कालांवाली से कांग्रेसी विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि सेना के शौर्य ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। जय हिंद यात्रा के माध्यम से हम अपने वीर जवानों को सलामी देंगे और उनके बलिदान को नमन करेंगे। उन्होंने सेना के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए सेना को सलाम किया। शीशपाल ने कहा कि यह यात्रा न केवल सेना के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए हम सभी एकजुट हैं।
सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण कदम है- शीशपाल
विधायक शीशपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आयोजन देशभक्ति की भावना को जागृत करने और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ने कहा कि आतंकवाद का खत्म हर हाल में होना चाहिए। पूरा देश सेना के साथ हैं। सेना को सलाम भी कर रहा हैं। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिल रहा हैं ।









