HomeUTTAR PRADESHसिख दंगे के 121 पीड़ित परिवारों मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सैनी देंगे...

सिख दंगे के 121 पीड़ित परिवारों मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सैनी देंगे नियुक्ति पत्र


Haryana Govt Jobs: हरियाणा में 1984 के सिख दंगों में मारे गए 121 लोगों के परिजनों राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा। इसके तहत 1 से 25 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अंबाला में रक्तदान से की जाएगी। वहीं, इसका समापन कुरुक्षेत्र में बड़े समारोह से होगा।


सीएम सैनी होंगे आयोजन में शामिल


1 नवंबर को अंबाला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसका उद्घाटन सीएम नायाब सैनी स्वयं करेंगे। वहीं 3 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के जीवन से संबंधित स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत भाषा में होगी। 8 नवंबर को रोड़ी से अरदास के बाद यात्रा को सीएम झंडी दिखाएंगे। इसी दिन चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा में गुरु तेग बहादुर, भाई सती दास, भाई मति दास, भाई दयाला और भाई जैता के जीवन दर्शन पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन सीएम करेंगे।


कुरुक्षेत्र में होगा म्यूजिकल शो


इसके साथ ही 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सर्व धर्म सम्मेलन और 25 नवंबर को शहीदी दिवस कार्यक्रमों के समापन अवसर पर कुरुक्षेत्र में विशाल समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सीएम के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस समारोह में 350 लड़कियां परंपरागत शैली में कीर्तन करेंगी। सैंड आर्ट म्यूजिकल शो और लाइट एंड साउंड शो के कार्यक्रम भी होंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read