HomeUTTAR PRADESHसासाराम में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी, बोले- जादू से 1...

सासाराम में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी, बोले- जादू से 1 करोड़ नए वोटर पैदा किए गए


Voter Fraud: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज, 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर महागठबंधन बिहार के सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत की गई। ये यात्रा लगभग 16 दिनों तक चलने वाली है जिसमें प्रदेश के 25 जिलों को कवर किया जाएगा। इस यात्रा में राहुल के साथ तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता भी शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी आज सासाराम पहुंचे। इस यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाना बनाया है।


EC ने किया जादू- राहुल गांधी


इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस पूरे देश में संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है। जहां देखो चुनाव होता है और ये जीत जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने थोड़ी सी जांच की तो पता चला कि चुनाव आयोग (EC) ने जादू से महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोटर पैदा कर दिए। जहां भी नए वोटर आए वहां बीजेपी का गठबंधन जीता है। बीजेपी को सारे नए वोटरों के वोट मिले, इसके लिए हमने शिकायत की है। कर्नाटक में हमने जांच शुरू की और सारे रिकॉर्ड की तुलना की है।


राहुल बोले ईसी ने मांगा एफिडेविट 


राहुल ने कहा, “ईसी ने मुझसे एफिडेविट मांगा है। बीजेपी से नहीं मांगते, कहते हैं कि जो डाटा रखा है उसका एफिडेविट दो। हमने सीसीटीवी वीडियोग्राफी मांगी तो मना कर दिया। लोकसभा-विधानसभा के वोट चोरी किए जा रहे हैं। ये वोटरों के नाम काटकर बिहार में वोट चोरी और चुनाव चोरी करने की तैयारी में हैं।” राहुल ने कहा कि हम इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। बिहार की जनता भी ऐसा नहीं करने देगी। जो ईसी कर रहा है, वो पूरे देश को पता है। हमने सबको दिखा दिया कि कैसे वोट की चोरी हो रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read