HomeUTTAR PRADESHसांसद राशिद इंजीनियर पर तिहाड़ जेल में किन्नरों ने किया हमला, जेल...

सांसद राशिद इंजीनियर पर तिहाड़ जेल में किन्नरों ने किया हमला, जेल प्रशासन ने घटना को बताया मामूली विवाद


Engineer Rashid: बारामूला से लोकसभा सांसद शेख अब्दुल राशिद, जिन्हें इंजीनियर राशिद के नाम से जाना जाता है, पर तिहाड़ जेल में हमले की खबर ने सनसनी मचा दी है। उनकी पार्टी, अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी), ने दावा किया है कि जेल नंबर-3में बंद राशिद पर किन्नर कैदियों ने जानलेवा हमला किया। राशिद के वकील जावेद हुब्बी के अनुसार, किन्नर कैदियों ने राशिद को धक्का देकर उन पर गेट गिराने की कोशिश की, जिसमें वे बाल-बाल बचे। एआईपी ने इसे कश्मीरी कैदियों को निशाना बनाने की सुनियोजित साजिश करार दिया है।


जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप


राशिद ने अपने वकील को बताया कि तिहाड़ जेल प्रशासन कश्मीरी कैदियों को परेशान करने के लिए नए हथकंडे अपना कर रहा है। उनके मुताबिक, कश्मीरी कैदियों की बैरकों में जानबूझकर किन्नर कैदियों को रखा जा रहा है, जिन्हें उकसाने और हिंसक माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। राशिद ने यह भी आरोप लगाया कि बीरवाह के अयूब पठान, कमरवारी के बिलाल मीर, श्रीनगर के अमीर गोजरी और कुपवाड़ा के अर्शीद तंच जैसे अन्य कश्मीरी कैदियों पर भी किन्नर कैदियों ने हमला किया। एआईपी ने इस मामले में स्वतंत्र जांच और कैदियों की सुरक्षा की मांग की है।


जेल प्रशासन का इनकार


वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जेल सूत्रों का कहना है कि राशिद की हत्या की साजिश जैसी कोई बात नहीं है और जेल नंबर-3में केवल तीन किन्नर कैदी हैं, जिन्हें सामान्य व्यवस्था के तहत रखा गया है। प्रशासन ने दावा किया कि यह घटना महज एक मामूली विवाद थी, जिसमें राशिद को हल्की चोटें आईं। इस मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read