Bihar: बिहार के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को गुरुवार रात कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली। इस घटना ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। खासकर तब जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए पटना के पुलिस अधीक्षक (SSP) से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।






