HomeUTTAR PRADESHसहारा इंडिया के खिलाफ एक्‍शन में ED, 1.74 लाख करोड़ के घोटाले...

सहारा इंडिया के खिलाफ एक्‍शन में ED, 1.74 लाख करोड़ के घोटाले में दर्ज हुई चार्जशीट


ED Chargesheet on Sahara India: प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर सहारा इंडिया के खिलाफ एक्‍शन में है। ईडी ने सहारा इंडिया और सुब्रतो रॉय के परिवार और उनकी कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दर्ज की है। ये चार्जशीट कोलकाता के PMLA कोर्ट में दाखिल की गई है और इसमें लगभग 1 लाख 74 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है।


ईडी ने लगाए ये आरोप


ईडी का आरोप है कि हाई रिटर्न देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए लिए गए. हालांकि उन्हें यह पैसा वापस नहीं दिया गया। इस चार्जशीट में सुब्रतो रॉय की पत्नी सपना, उनका बेटा सुशांतो रॉय और जेपी वर्मा, अनिल अब्राहम और अन्य आरोपियों को शामिल किया गया है।


सुब्रतो रॉय का बेटा हुआ फरार


ईडी का कहना है कि सुब्रतो रॉय का बेटा फरार है, जो पूछताछ में शामिल नहीं हुआ है। उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराने की कोशिश जारी है। सुब्रत रॉय सहारा का 2023 में 75 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी।


इन राज्यों में हुई छापेमारी


पिछले महीने सहारा समूह के खिलाफ धन शोधन जांच को लेकर ईडी ने कई राज्यों में नए सिरे से छापेमारी की गई थी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और लखनऊ, राजस्थान के श्रीगंगानगर और मुंबई में स्थित कुल नौ परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत छापे मारे गए थे। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read