Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसरदार पटेल डिग्री कॉलेज में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सरदार पटेल डिग्री कॉलेज में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। जलालपुर विकास खंड अंतर्गत सरदार पटेल महाविद्यालय फतेहपुर बड़ागांव परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के कक्षा छः, सात और आठ के कुल 189 बच्चे सम्मिलित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई इस इस क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा मिथिलेश ने 55.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र अनुराग भारती ने 48.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 की छात्रा संध्या ने सबको चौंकाते हुए 48.33 प्रतिशत अंकों के तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त गाजी अब्बास,रिशु, अंशिका, रक्षिता आदि छात्रों ने भी टॉप टेन में जगह बनाने में सफलता पाई। इनमें से टॉप फाइव छात्र छात्राओं द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह द्वारा सफल छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य सहित शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर एआरपी मित्र सेन वर्मा, ध्रुव सेन यादव, मो कासिम, उमेश यादव समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular