Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'सब सुरक्षित लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा', पाकिस्तान हमले के बाद...

‘सब सुरक्षित लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा’, पाकिस्तान हमले के बाद CM उमर अब्दुल्ला का बयान

fok-media-samman-samaroh


CM Omar Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार 13मई को कुपवाड़ा जिले के तंगधार और अन्य सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। जहां हाल ही में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और ड्रोन हमलों के कारण संपत्ति को नुकसान पहुंचा। CM उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद कहा ‘इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।’


ड्रोन हमलों से प्रभावित इलाकों का दौरा


उमर अब्दुल्ला ने आज तंगधार, पुंछ, और जम्मू के उन इलाकों का दौरा किया। बता दें, ये वहीं इलाके है जो हाल के दिनों में सीमा पार से गोलीबारी और ड्रोन हमलों से प्रभावित हुए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से मुलाकात की। CM उमर अब्दुल्ला ने कहा हम एक-दो दिन में नुकसान का पूरा आकलन पूरा कर लेंगे। इसके बाद राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’


पाकिस्तान की ओर से हालिया गोलीबारी और ड्रोन हमलों में कई घरों, दुकानों को नुकसान पहुंचा हैं। तंगधार और पुंछ में कई स्थानीय लोगों ने अपने घरों की छतों, दीवारों और सामान को हुए नुकसान की शिकायत की। सीएम ने इस बात पर राहत जताई कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों में किसी एक समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि, गुरुद्वारों, मंदिरों, मदरसों, और दरगाहों के आसपास भारी गोलीबारी की गई थी।


सरकार घरेलू बंकरों के निर्माण पर विचार करेगी


गोलीबारी और ड्रोन हमलों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक बंकर बनाए गए थे। लेकिन लंबे समय तक इनकी जरूरत नहीं पड़ी और नए बंकर कई सालों से नहीं बनाए गए। इसलिए अब सरकार व्यक्तिगत घरेलू बंकरों के निर्माण पर भी विचार कर रही है, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular