spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही, इन्हें रोकना हम...

सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही, इन्हें रोकना हम सबकी जिम्मेदारी: सीएम रेखा गुप्ता

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सांसद खेल महोत्सव- रन फॉर रोड सेफ्टी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही हैं, जिन्हें रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।


मुख्यमंत्री ने कहा, “सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को खेल और रन इवेंट के साथ जोड़ना अत्यंत सार्थक पहल है। यह पहल क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई है, जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम चुना।” उन्होंने आगे कहा कि खेल और सड़क सुरक्षा के सिद्धांत कई मामलों में समान हैं, जैसे एकाग्रता, अनुशासन, नशे से दूरी और लेन का सही उपयोग। मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे खेल में खिलाड़ी को अपनी पूरी क्षमता और कौशल का प्रयोग करना होता है, वैसे ही सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान भटकने या नियमों की अवहेलना से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।


CM रेखा गुप्ता ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवाओं की यह भागीदारी सुरक्षित और विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगी। सुरक्षित दिल्ली ही विकसित दिल्ली का आधार है, और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे अभियानों से समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति स्पष्ट और दीर्घकालिक चेतना विकसित होगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular