HomeUTTAR PRADESHसंभल में CM योगी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- यहां केवल...

संभल में CM योगी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- यहां केवल दंगाई असुरक्षित


CM Yogi in Sambhal:  यूपी के संभल में आज गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं भगवान कल्कि की इस धरती को नमन करता हूं। साथ ही उन्होंने जनता को रक्षाबंधन-जन्माष्टमी की बधाई दी। सीएम ने परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर हमारी बहनें बस में एक सहयात्री के साथ फ्री सफर कर सकती हैं, इसके लिए उनका तीन दिन तक कोई किराया नहीं लगेगा। वहीं, 14 साल बाद संभल को अपना जिला मुख्यालय मिलने वाला है, और पुलिस लाइन भी बनने जा रही है, जिसकी आधारशिला रखी गई है। इस पुलिस लाइन के लिए 200 करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं।


संभल की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि


हमारी सरकार में सभी सुरक्षित हैं, केवल दंगाई ही असुरक्षित हैं। पिछली सरकार में अराजकता थी और इसके कारण न व्यापारी सुरक्षित थे और न बेटी सुरक्षित थी। लेकिन अब जनता सेफ महसूस करती है। उन्होंने आगे कहा कि दंगाइयों के ऊपर अब महाकाल का असर दिखाई दे रहा है। अब दंगाइयों की दुर्गति हो रही है।


संभल को मिलेगी फोर लेन सड़क


सीएम ने ये भी बताया कि जिले को फोर लेन सड़क की सुविधा दी जाएगी, क्योंकि संभल आस्था का केंद्र है। विष्णु पुराण और श्रीमदभागवत पुराण के अनुसार भगवान कल्कि का जन्म संभल में ही होगा। यहां 68 तीर्थ और 29 कूप थे, लेकिन इन्हें अपवित्र किया गया। अहिल्याबाई जी ने इन तीर्थों का उद्धार किया था और अब हमारी सरकार इनके लिए काल बन रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read