Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,सनसनी

fok-media-samman-samaroh

 

अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसानी अखईपुर गांव के बाहर बाग में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि युवक सोशल मीडिया पर रील बनाता था। बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिसानी अखईपुर निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र शिवचरन का गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ से लटकता संदिग्ध परिस्थिति में शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मामले में युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है की युवक सोशल मीडिया पर रील बनाता था। क्षेत्राधिकारी देवेद्र कुमार मौर्य ने बताया कि गांव के बाहर बाग में युवक का पेड़ से लटका शव मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular