HomeUTTAR PRADESHसंत की तंदुरुस्ती के लिए दरगाह पहुंचे मुस्लिम युवा, प्रेमानंद महाराज की...

संत की तंदुरुस्ती के लिए दरगाह पहुंचे मुस्लिम युवा, प्रेमानंद महाराज की तस्वीर सीने से लगाकर की दुआ


Madhya Pradesh News: हिंदु-मुस्लीम भाई-भाई… यह केवल एक नारा नहीं बल्कि भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है। इसी एकता का एक सुंदर उदाहरण मध्य प्रदेश के बैतूल शहर से सामने आया है। यहां के मुस्लिम समाज ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ मांगी। स्थानीय युवाओं ने पहलवान बाबा की दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की और महाराज की लंबी आयु व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।


दरगाह पर चढ़ाई गई चादर और फूल, हाथों में तस्वीरें


गुरुवार को मुस्लिम समाज के युवाओं ने दरगाह पर पहुंचकर इस मानवता भरे कदम को और खास बनाया। युवाओं के हाथों में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थीं और उन्होंने चादर व फूल चढ़ाकर उनकी तंदुरुस्ती की कामना की। इस मौके पर शेख सलीम और शरीक खान ने कहा कि मानवता सबसे ऊपर है और जब कोई संत या समाजसेवी बीमार होता है तो सबको मिलकर उसके लिए दुआ करनी चाहिए। इस पहल ने शहर में आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाया।


संत की तबीयत में सुधार, समाज में बढ़ा उत्साह


बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से पीड़ित हैं और नियमित डायलिसिस पर हैं। बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर देशभर में उनके अनुयायी उनकी जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे थे। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। इस मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल ने बैतूल में धार्मिक एकता का उदाहरण स्थापित कर दिया है, जो शहरवासियों के लिए गर्व का विषय बन गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read