spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी भीषण आग, एक ही...

शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों हुई मौत

fok-media-samman-samaroh


Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर शनिवार, 15 नवंबर की सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई और इस दौरान ही परिवार के 5 लोग की जलकर मौत हो गई।  वहीं, 5 लोग झुलस भी गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 की है।


आग पर पाया गया काबू


इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना को लेकर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं 5 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


घर से नहीं निकल पाए परिवार के लोग


पुलिस ने बताया कि उन्हे एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि ये आग इतनी भयानक थी कि परिवार घर से बाहर नहीं निकल पाया और 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं आग के चलते 5 लोग झुलस गए।


घर के मुखिया की हुई पहचान


बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी थी, उसके मुखिया की पहचान गेना साह के रूप में हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों-रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular