Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम का असर भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स खुलते ही 81 हजार के पार कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही निफ्टी में बढ़त देखी गई। निफ्टी 582.75 अंक की बढ़त के साथ 24,593.75 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।


