Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशाहजहांपुर में जेंडर चेंज करने वाले शरद के घर गूंजी किलकारी, अजब...

शाहजहांपुर में जेंडर चेंज करने वाले शरद के घर गूंजी किलकारी, अजब है ये कहानी

fok-media-samman-samaroh


Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जेंडर चेंज करवाने वाले शरद सिंह के घर किलकारी गूंजी है। शरद सिंह की पत्नी सविता ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद से ही पूरे परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। शरद ने पिता बनने पर बेहद खुशी जताई और जानकारी दी है कि फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जेंडर चेंज करवाने वाले शरद सिंह ने मीडिया से कहा कि विषम परिस्थितियों से पार पाकर जो खुशी नसीब हुई है, उसे शब्दों में बिल्कुल भी बयां नहीं किया जा सकता।


 


कब करवाया जेंडर चेंज?


बता दें कि वर्ष 2021-22 में सरिता सिंह ने जेंडर चेंज कराने का प्रोसेस शुरू किया था। लड़की होने के बावजूद सरिता लड़कों जैसा व्यवहार करती थीं और सब उन्हें लड़का ही कहा करते थे। सरिता सिंह हमेशा ही लड़कों की तरह कपड़े पहना करती थीं। कई बार सरिता को लोगों के तानों को भी सुनना पड़ता था लेकिन उन्होंने कदम पीछे नहीं लिए और हार नहीं मानी। लखनऊ में सरिता ने हार्मोन थेरेपी कराई जिसके बाद उनके चेहरे पर दाढ़ी उगने लगी और उनकी आवाज भी भारी हो गई। मध्य प्रदेश के इंदौर में साल 2023 में सरिता सिंह ने सर्जरी कराई और अपना जेंडर बदलवाया। 27 जून, 2023 को क्षेत्र के डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सरिता को जेंडर बदलवाने का प्रमाण पत्र शरद सिंह के नाम से सौंपा।


 


गर्लफ्रेंड से की शादी


23 नवंबर, 2023 को जेंडर बदलवाने के बाद शरद सिंह ने पीलीभीत में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड सविता सिंह से शादी कर ली। बुधवार, दो अप्रैल को सविता को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। शरद ने बताया कि 26 साल बाद उनके परिवार में बेटे का जन्म हुआ है। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular