HomeUTTAR PRADESHशादी की खुशियां मातम में बदली, आगरा में यमुना की लहरों ने...

शादी की खुशियां मातम में बदली, आगरा में यमुना की लहरों ने छीनीं 6 बहनों की जिंदगी


Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जिस घर में बेटी की बारात आनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। दरअसल, यमुना नदी में नहाने गईं छह बहनें डूब गईं। जिसमें से जिनमें से 04की मौत हो गई। जबकि 02की हालत गंभीर थी। लेकिन इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई। यानी एक ही परिवार की छह बहनों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


बता दें, ये हादसा यूपी के आगरा जिले के नगला नाथू गांव का है। यहां 03जून की सुबह करीब 10बजे एक परिवार की छह बहनों की मौत हो गई। दरअसल, सोनम (15), मुस्कान (14), शिवानी (13), रानी (12), ममता (16), और राधिका (18) यमुना नदी में नहाने गई थीं। लेकिन लड़कियां नहाते समय मोबाइल पर रील बना रही थीं औऱ तभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। जिसके बाद उनके भाइयों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी मुश्किल में पड़ गए।


घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे था। जब उसने लड़कियों को डूबते देखा तो उसने और अन्य ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद छह में से चार बहनों शिवानी, रानी, ममता, और राधिका के शव बरामद किए। जबकि सोनम और मुस्कान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन दोनों ने भी अपना दम तोड़ दिया।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


यह हादसा उस परिवार के लिए सबसे बड़ा सदमा बन गया, जो अपनी सबसे बड़ी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था। बताया जा रहा है कि घर की सबसे बड़ी बेटी राधिका की शादी अगले हफ्ते होनी थी। लेकिन अब उसी घर में शहनाइयों की जगह सन्नाटा और चीख-पुकार है। मृतक लड़कियों के माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read