मालीपुर,अंबेडकरनगर। शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने वाले दूसरे संप्रदाय के एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने एससी एसटी पास्को अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय थाना के एक गांव की किशोरी को एक मुस्लिम युवक शादी का झांसा देकर गुरुवार शुक्रवार की रात को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। रात में जब किशोरी के परिजन जगे बेटी को बिस्तर पर नही पाकर उनके होश उड़ गए। रात में थाना पहुंच पुलिस को सूचना दिया। सक्रिय पुलिस परिजनों को साथ लेकर मालीपुर, जाफरगंज रेलवे स्टेशन के साथ अन्य संभावित स्थानों पर तलाश शुरू किंतु उसका कुछ पता नहीं चला। किशोरी को पुलिस ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन से उस समय हिरासत में लिया जब वह किसी ट्रेन से अन्यत्र भागने की फिराक में थी। पुलिस दोनो को थाना लाई और किशोरी के पिता की तहरीर पर इस्माइलपुर गंज निवासी युवक नौशाद पुत्र लाल मोहम्मद के विरुद्ध एससीएसटी पास्को अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी का बयान और परीक्षण कराया जाएगा।
शादी का झांसा देकर किशोरी के अपहरण मामले में गैर संप्रदाय के युवक पर दलित उत्पीड़न व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज
8
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


