HomeUTTAR PRADESHवैष्णो देवी में हुए भूस्खलन की चपेट में आए कई श्रद्धालु, 31...

वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन की चपेट में आए कई श्रद्धालु, 31 की मौत; आज फिर जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट


Vaishno Devi Katra Landslide: जम्मू-कश्मीर के कटरा में मंगलवार दोपहर भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन ने माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों पर कहर बरपाया। कटरा से वैष्णो देवी मंदिर की तरफ जाने वाले 12 KM लंबे पैदल मार्ग पर अधक्वारी के पास इंदरप्रस्थ भोजनालय के निकट दोपहर करीब 3 बजे यह भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 31श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परामवीर सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में कई तीर्थयात्री आ गए। हादसे के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।


सेना और प्रशासन का त्वरित राहत कार्य


हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और सेना ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सेना के जवान मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सेना ने बयान जारी कर कहा, “हमारा पूरा प्रयास घायलों को बचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का है।” बचाव अभियान में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें भी जुटी हुई हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


रेड अलर्ट और प्रशासन की अपील


जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण रियासी सहित अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, रामबन, उधमपुर, राजौरी, जम्मू और सांबा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यह हादसा उस समय हुआ, जब हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा से मंदिर की ओर जा रहे थे। इस त्रासदी ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय प्रशासन को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read