spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHविदेशी जमीन पर भारत का दमदार ऑपरेशन, हरियाणा के 2 मोस्ट वांटेड...

विदेशी जमीन पर भारत का दमदार ऑपरेशन, हरियाणा के 2 मोस्ट वांटेड की हुई गिरफ्तारी

fok-media-samman-samaroh


Haryana Most Wanted Criminals:  भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को विदेशी धरती पर संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टर, वेंकटेश गर्ग और भानु राणा, को जॉर्जिया और अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं और भारत में कई गंभीर अपराधों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद इन्हें जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह हरियाणा पुलिस और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है।


विदेशी धरती पर भारत की बड़ी कार्रवाई


बता दें, 08नवंबर को भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने दो अलग-अलग देशों में इन गैंगस्टर्स को हिरासत में लिया। वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में पकड़ा गया, जबकि भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया। हरियाणा पुलिस की विशेष टीमों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार, ये गिरफ्तारियां विदेश में छिपे अपराधियों पर नजर रखने की लंबी निगरानी का परिणाम हैं। दोनों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेजी से चल रही है, और जल्द ही इन्हें भारतीय अदालतों में पेश किया जाएगा।


कौन हैं दोनों गैंगस्टर्स?


जानकारी के अनुसार, वेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का मूल निवासी है और भारत में उसके खिलाफ 10से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गुरुग्राम में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) नेता की हत्या में शामिल था, जिसके बाद वह देश छोड़कर भाग गया। जॉर्जिया से वह उत्तर भारत के युवाओं को भर्ती कर अपराधी नेटवर्क चला रहा था, जिसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और अन्य राज्यों के युवा शामिल थे। गर्ग कपिल सांगवान नामक एक अन्य विदेशी गैंगस्टर के साथ मिलकर जबरन वसूली का धंधा चला रहा था। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने सांगवान के चार साथियों को गिरफ्तार किया था, जो एक बिल्डर के घर पर गोलीबारी में शामिल थे, और यह घटना गर्ग के नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है।


दूसरी तरफ, भानु राणा हरियाणा के करनाल का निवासी है और उसका अपराधी नेटवर्क हरियाणा, पंजाब तथा दिल्ली तक फैला हुआ है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रमुख सदस्य है और कई हत्या, जबरन वसूली तथा हथियारों से जुड़े मामलों में वांछित है। इस वर्ष की शुरुआत में पंजाब में हुए ग्रेनेड हमले की जांच में उसका नाम सामने आया था। राणा अमेरिका से भारत में अपराधी गतिविधियां संचालित कर रहा था, जिसमें स्थानीय गुर्गों के माध्यम से धमकियां और वसूली शामिल थी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular