जलालपुर,अंबेडकरनगर। सफाई कर्मियों की फौज के बाद विकास कार्यालय जलालपुर में गंदगी की भरमार है। जगह-जगह डंप कूड़ा करकट व्यवस्था की पोल खोल रहा है। ब्लॉक परिसर की नियमित साफ सफाई नही होने से मच्छरों की भरमार हो गई। मच्छरों के प्रकोप से यहां दिन में बैठना मुश्किल है। गौरतलब हो कि वर्तमान समय में संचारी रोग अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। अधिकारी रैली को झंडी दिखाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रहे है। इसके बावजूद पंचायत कार्यालय के बगल ,माडल प्रधानमंत्री आवास के पीछे, एनआरएलएम कार्यालय के पीछे जहां कूड़ा करकट बिखरा पड़ा है। वहीं पशु अस्पताल के सामने उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। यह हाल तब है जब ब्लॉक के अधीन सैकड़ो सफाई कर्मी आते है। ब्लॉक में ही दर्जनों सफाईकर्मी बाबू का कार्य देख रहे है।
विख. जलालपुर परिसर में गंदगी, मच्छरों से लोग परेशान
0
RELATED ARTICLES









