अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों में फागिंग चुना ब्लिचिंग का कार्य कराए बगैर हजारों रुपए का भुगतान कर दिया गया। यह हाल तब है जब भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा कर रही है। विदित हो कि वर्तमान समय में संचारी रोग अभियान का कार्यक्रम चल रहा है। जिलाधिकारी समेत अन्य तहसील के अधिकारी रैली को झंडी दिखाकर संचारी रोगों के प्रति आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी के आंड में ग्राम पंचायतों में लुट मच गई है। प्रधान और सचिव उच्चाधिकारियों से मिलीभगत कर गांव से मच्छर मारने के लिए जहां फॉगिंग वही चुना ब्लिचिंग खरीदारी कर अपनी चहेती संस्थाओं को फर्जी भुगतान कर मलाई काट रहे हैं। यह हम नहीं अपितु ऑनलाइन भुगतान से पता चल रहा है। जलालपुर ग्राम पंचायत के आजनपारा में ए के इंटरप्राइजेज के नाम पहली बार 19250 और दूसरी बार 15890 चुना ब्लिचिंग और फागिंग के नाम पर फर्जी भुगतान कर दिया गया। इसी कड़ी में बड़ेपुर ग्राम पंचायत में 18950 रुपए, उसरहा में 9800, अस्ताबाद में पहली बार 19650 और दूसरी बार 19875, अवधना में पहली बार 9500 और दूसरी बार 14400 तथा बैरागल ग्राम पंचायत में फागिंग के नाम पर 19500 और चुना ब्लिचिंग के नाम पर 10200 रुपए का भुगतान किया गया।उक्त सभी ग्राम पंचायतों के दर्जनों ग्रामीणों से उक्त फागिंग चुना ब्लिचिंग छिड़काव की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बगैर नाम प्रकाशित की शर्त पर बताया कि न तो जब में कभी फागिंग की है और न ब्लीचिंग आदि का प्रयोग किया गया है। भुगतान फर्जी लिए गया है। उक्त ग्राम पंचायत केवल बानगी है। फागिंग चुना ब्लिचिंग आदि का छिड़काव लगभग 90 फीसद ग्राम पंचायतों द्वारा किया गया है। ग्रामीणों से फागिंग चुना ब्लिचिंग छिड़काव की जानकारी ली जाएगी। यदि गलत मिला तो कार्यवाही की जाएगी। बृजेश तिवारी एडीओ पंचायत जलालपुर
विखं जलालपुर की ग्राम पंचायतों में फागिंग कराने, ब्लीचिंग पाउडर व चूना छिड़कवाने के नाम पर लूट, ग्रामीणों ने खोली पोल
3
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


