Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHवादियों में प्रेम कहानी ने तोड़ा दम, पहलगाम आतंकी हमले ने छीन...

वादियों में प्रेम कहानी ने तोड़ा दम, पहलगाम आतंकी हमले ने छीन ली सारी खुशियां

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सबको झकझोर दिया है। आतंकियों ने कई मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पहलगाम में सुंदर वादियों और घाटियों को आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई हैं। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मरने वालों एक ऐसा कपल भी मौजूद है, जिनकी पूरी दुनिया उजड़ गई। जिनकी सारी खुशियां चकनाचूर हो गई।


बता दें, मृतकों में से एक नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। जिनकी हाल ही में शादी हुई थी और पत्नी के साथ हनीमून के लिए कश्मीर आए थे। लेकिन उन्हें पता था कि उनकी प्रेम कहानी यहीं दम तोड़ देगी।


वादियों में प्रेम कहानी ने तोड़ा दम 


दरअसल, बीते दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। आतंकियों ने वहां घूमने आए पर्यटकों को अपना निशाना बनाते हुए उन्हें गोलियों से भून दिया। इसी गोलीबारी में नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को गोली लग गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। बता दें, विनय नरवाल की शादी इसी साल 02 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए कश्मीर घूमने आए थे। लेकिन ये हादसा हो गया।


विनय नरवाल की मौत की खबर से उनके पूरे परिवार में मातम पसर गया है। इस खबर के बाद अब विनय के पिता अब अपने बेटा के शव लेने के लिए पहलगाम पहुंच रहे हैं। बता दें, विनय के गांव वालों ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


विनय नरवाल की हत्या पर नौसेना ने जताया दुख


दूसरी तरफ, नौसेना की ओर से भी विनय नरवाल की हत्या पर शोक जताया गया है। नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा ‘एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, सीएनएस, और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद क्षति से स्तब्ध और दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’


बता दें, सोशल मीडिया पर विनय नरवाल की हत्या की खबर और उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विनय नरवाल की हत्या के बाद उनका शव जमीन पर पड़ा है। लेकिन उसके साथ बैठई उनकी पत्नी को भी देखा जा सकता है। फोटो देखकर साफ पता चला रहा है कि विनय की हत्या से उनकी पच्नी को कितना दुख पहुंचा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular