HomeUTTAR PRADESHलॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, रियल एस्टेट कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी लास्ट वार्निंग


Lawrence Bishnoi Gang: राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीते दिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर अपनी दहशत फैलाई। इस बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रियल एस्टेट के कारोबारी आशीष गुप्ता थे। जिनके दफ्तर के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने 8-10राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में आशीष गुप्ता के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही,  एक धमकी भरा लैटर भी छोड़ा। लैटर में  लिखा था ‘यह लास्ट वार्निंग थी, सुधर जाओ…वरना अगली बार गोली छाती में मारेंगे।’ इस घटना के बाद से पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरु की।


कहां-कैसे हुआ हमला?


बता दें, 17जून की सुबह करीब 7:30बजे श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग पर रियल एस्टेट के कारोबारी आशीष गुप्ता अपनी नियमित दिनचर्या के तहत जिम से बाहर निकल रहे थे। तभी दो बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने 8-10राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली आशीष के पैर में लगी। हमलावरों ने मौके पर एक धमकी भरा लैटर भी छोड़ा। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिखा था और 3करोड़ रुपये की उगाही की मांग की गई थी। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यह पहली और आखिरी चेतावनी है।


वहीं, गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, और हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक (SP) बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रघुवीर शर्मा, और कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह मौके पर पहुंचेऔक जांच शुरु की। पुलिस ने कोतवाली थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 384 (उगाही) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस गैंग के स्थानीय नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है और राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भी जांच में शामिल किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read