spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर लखविंदर को...

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर लखविंदर को अमेरिका से लाया गया भारत

fok-media-samman-samaroh


Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लखविंदर कुमार को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया है। सीबीआई ने बताया कि शनिवार, 25 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर हरियाणा पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, लखविंदर पर हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धमकी, फिरौती, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करावाया था। ये नोटिस 26 अक्टूबर 2024 को जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस के संयुक्त कोशिश से आरोपी को 25 अक्टूबर, 2025 को भारत लाया गया।


हिरासत में कैसे लाया गया लखविंदर


विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय के सहयोग से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सीबीआई ने भारत में अलग-अलग एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया, ताकि लखविंदर को वापस लाया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में 130 से ज्यादा वांछित अपराधियों को इसी तरह भारत लाया गया।


पहले भी गिरफ्तार हो चुके अपराधी


पिछले महीने भी सीबीआई ने हरियाणा पुलिस, विदेश और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर अपराधी मेनपाल धिल्ला उर्फ सोनू कुमार को कंबोडिया से वापस लेकर आए थे। धिल्ला को हत्या, हत्या की कोशिश, अवैध हथियार और साजिश के मामलों में उम्र कैद की सजा मिली। ये मामला 2007 में बहादुरगढ़ थाने में दर्ज FIR नंबर 276 से जुड़ा था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular