spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलुधियाना में आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की राह...

लुधियाना में आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की राह पर चल रही है मान सरकार

fok-media-samman-samaroh


CM Nayab Saini in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आप और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्ट्राचार आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैलाया है।


सीएम सैनी ने कहा कि यह सरकार विज्ञापन की सरकार है। इतना ही नहीं उन्होंने लोन ऑर्डर की स्थिति समेत किए गए वादों को लेकर भी आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। इसके अलावा बीबीएमबी मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संसद में पानी का मुद्दा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। और इस तरह की चर्चा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोलते हुए कहा कि पानी के मामले में वह इस सरकार की निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा पंजाब का रास्ता एक है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट तक हम पंजाब के सांझे हैं। हम पंजाब से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और यह गुरुओं और पीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने सिखाया है कि हमारे बीच कोई फूट नहीं है। इसके अलावा उन्होंने जहां लोन ऑर्डर की स्थिति को लेकर मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए, वहीं कहा कि यह झूठे वादों वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विज्ञापनों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि न केवल दिल्ली के भगोड़े पंजाब आए, बल्कि उन्होंने जहां गारंटी को लेकर सरकार को घेरा, वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।


किसानों को लेकर सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा


इसके अलावा उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के नुकसान का पूरा मुआवजा दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब में मोदी सरकार की किसानों के लिए योजनाएं लागू नहीं हुई हैं, जिस कारण किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, वहीं उन्होंने महिलाओं को 33% हिस्सा देने की बात भी कही और कहा कि नारी शक्ति बंधन बिल पास हो गया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हंसते हुए कहा कि वह शाम को नशे में धुत हो जाते हैं और कहा कि हमें नहीं पता था कि हरियाणा का दामाद ऐसा निकलेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular