HomeUTTAR PRADESHलालू परिवार में भूचाल! तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी भी बेघर,...

लालू परिवार में भूचाल! तेज प्रताप के बाद अब रोहिणी भी बेघर, तेजस्वी पर किया बड़ा वार; कहा


Rohini Acharya Against Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव परिवार में विवाद और गहरा गया है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया साथ ही अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, उनके सहयोगी संजय यादव और रमीज ने उन्हें परिवार से बाहर कर दिया।


रोहिणी ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप


यह घटना लालू परिवार में पहले से चल रहे मतभेदों को उजागर करती है। इससे पहले, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी माता-पिता से बातचीत बंद करने की बात कही थी। रोहिणी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘मेरा अब कोई परिवार नहीं है। अगर आप पार्टी की हार पर सवाल उठाते हैं तो आपको अपमानित किया जाएगा, गालियां दी जाएंगी और यहां तक कि चप्पलों से पीटा जाएगा।’ उन्होंने चुनावी हार के लिए तेजस्वी और उनके करीबियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राष्ट्र जवाब मांग रहा है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहले भी राजनीतिक सक्रियता दिखाई थी, लेकिन अब उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिवारिक विवाद पार्टी की एकता को और कमजोर कर सकता है। तेजस्वी यादव की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो परिवार के अंदर चर्चाएं जारी हैं।


RJD को मिली सिर्फ 25सीटें


मालूम हो कि बिहार चुनावों में आरजेडी को महज 25 सीटें मिलीं, जबकि पार्टी ने 140 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस हार ने पार्टी के अंदर संकट को बढ़ा दिया है और अब यह विवाद परिवार तक पहुंच गया है। रोहिणी ने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव से पूछा जाए कि उन्होंने उन्हें परिवार से क्यों निकाला। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे की चर्चा तेज है, जहां यूजर्स परिवारिक कलह को आरजेडी की कमजोरी बता रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read