HomeUTTAR PRADESH'लापता लड़कियों की खबरें बेबुनियाद, सिर्फ डर का माहौल...', दिल्ली पुलिस का...

‘लापता लड़कियों की खबरें बेबुनियाद, सिर्फ डर का माहौल…’, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा


Delhi Police on Missing Girls Issues: सोशल मीडिया पर दिल्ली में लापता लड़कियों और महिलाओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ये अफवाहें पेड प्रमोशंस के जरिए फैलाई जा रही हैं, जिनका मकसद सिर्फ लोगों में डर पैदा करके आर्थिक फायदा उठाना है। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


क्या है पूरा मामला?


जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026में दिल्ली में कुल 1,777लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गईं, जो पिछले दो सालों के मासिक औसत से कम है। साल 2024में कुल 24,893और 2025में 24,508लापता मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल जनवरी में यह संख्या काफी कम रही। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के पहले 15दिनों में 807लापता रिपोर्ट्स आईं, जिनमें से 509महिलाएं और लड़कियां, 298पुरुष, 191नाबालिग और 616वयस्क शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इनमें से कई मामले अस्थायी होते हैं, जैसे फोन न लगने या देरी से घर पहुंचने की स्थिति में सावधानी के तौर पर दर्ज कराए जाते हैं, और ज्यादातर लोग जल्द ही ट्रेस हो जाते हैं। जनवरी में ही 629लापता लोगों को सफलतापूर्वक ढूंढ लिया गया।


दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?


दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय त्यागी ने कहा कि पिछले सालों की तुलना में लापता मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत रहें। पुलिस ने यह भी बताया कि दिल्ली में लापता या अपहृत बच्चों के मामलों में कोई संगठित गिरोह या आपराधिक नेटवर्क का हाथ नहीं पाया गया है। हर जिले में मिसिंग पर्सन्स स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सक्रिय रूप से काम कर रही है और बच्चों के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।


पुलिस ने कहा कि दिल्ली में लापता लोगों की दर वैश्विक मानकों से कम है। यहां प्रति एक लाख आबादी पर लगभग 122लापता मामले हैं, जबकि लंदन और ब्रिटेन में यह 254और अमेरिका में 138है। रिपोर्ट्स को ऑनलाइन, ऐप या इमरजेंसी नंबर 112के जरिए दर्ज किया जा सकता है, और पुलिस सभी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करती है।


नागरिकों से की खास अपील


इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म्स पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नागरिकों से अपील है कि किसी भी लापता मामले की तुरंत रिपोर्ट करें और जांच में सहयोग करें, लेकिन अनवेरिफाइड सूचनाओं से घबराएं नहीं। पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे हर संभव प्रयास कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read