Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलापता युवक का कांदीपुर गांव के तालाब में मिला शव,दो पर मुकदमा

लापता युवक का कांदीपुर गांव के तालाब में मिला शव,दो पर मुकदमा

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। बीते शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि परिजनों द्वारा कुछ लोगों को मार कर तालाब में फेके जाने की आशंका जताते हुए नाम शिकायत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार दीपक मिश्र पुत्र विजय बहादुर मिश्रा 32 वर्ष जो बीते 2 दिन से गायब था परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं अता पता नहीं चल सका खोजबीन के दौरान शनिवार को गांव के निकट डीह बाबा के तालाब पर युवक का चड्डी और टॉर्च पाया गया था। लोगों ने तालाब में डूबने की आशंका जाहिर की थी। लेकिन रविवार सुबह युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। सूचना पर मालीपुर थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को तालाब से निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। चर्चा है कि युवक नशेड़ी किस्म का युवक था और इसकी कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया तभी से यह गायब है। थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजेय कुमार शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दो लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है अब जांच में जो सत्य पाया जाएगा उसी के अनुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular