Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलाइलाज बीमारी से निजात पाने में स्वयंसेवी संस्था ने किया जागरूक

लाइलाज बीमारी से निजात पाने में स्वयंसेवी संस्था ने किया जागरूक

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। स्वयं सेवी संस्था द्वारा दर्जनों स्वयं सेवकों के साथ जलालपुर नगर में पहुंचकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया। बीते मंगलवार की दोपहर जलालपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर के परिसर में अयोध्या से आए विकल्प सेवा संस्थान के स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वयं सेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ इट्स जैसी घातक बीमारियों के बारे में भी सूचनायें साझा करते हुए अस्पताल परिसर में उपस्थित जन सामान्य को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक करने वाले दल का नेतृत्व रीमा यादव द्वारा किया गया जिसमें इंद्र कुमार पाल, संतोष, चंद्रभान, देवराज आदि के द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। विदित हो कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर से स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय में इस प्रकार अनेक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular