Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलगातार तीसरे दिन पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग घायल, इन तीन...

लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग घायल, इन तीन राज्यों को बनाया निशाना

fok-media-samman-samaroh


Pakistan’s Drone Attack On India: पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला को अंजाम दिया है। जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के करीब 20 जगहों को टारगेट किया गया है। अधिकतर ड्रोन को भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों को निशाना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में एक ड्रोन गिरने के कारण तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से ड्रोन के जरिए सैन्य और सिविल ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की तैयारी ने पाक सेना के नापाक कोशिशों को विफल कर दिया है


फिरोजपुर में तीन लोग घायल


पाकिस्तान के द्वारा किए गए ड्रोन हमले से पंजाब के फिरोजपुर में तीन नागरिक घायल हो गए हैं। ड्रोन के चपेट में आने के कारण एक गाड़ी में भी आग लग गई है। हालांकि, तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही मौके पर पंजाब पुलिस भी पहुंच गई है। इस घटना पर फिरोजपुर एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, “हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है।


पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक


भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने ताजा हालात और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के साथ बैठक की। भारतीय ठिकानों पर 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर नाकाम हमला किया गया था। हमले को भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया था। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular